: ज्येष्ठ अधिकमास में मारवाड़ी महिला समिति ने की गौ सेवा झुमरीतिलैया. ज्येष्ठ अधिकमास के पावन अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, तिलैया शाखा द्वारा गौ-सेवा एवं धर्मार्थ कार्यों का आयोजन किया गया. इस दौरान समिति की सदस्याें ने स्थानीय गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा की तथा उनके लिए गुड़, हरा चारा, रोटी, जलेबी, खीरा सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों का दान किया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गौमाता को अपने हाथों से चारा एवं भोजन खिलाया और गौ-सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला. सदस्यों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का विशेष महत्व है तथा ज्येष्ठ अधिकमास में किये गये पुण्य कार्यों का धार्मिक दृष्टि से विशेष फल प्राप्त होता है. समिति की अध्यक्ष उषा शर्मा ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ गौ-सेवा जैसे कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. सचिव पायल पंकज जोशी ने बताया कि समिति समय-समय पर सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है. मौके पर समिति की अध्यक्ष उषा शर्मा, सचिव पायल पंकज जोशी, आशिका सहल, अंजू लढ़्ढा, रश्मि लढ़्ढा, रुचि लढ़्ढा, आंचल लढ़्ढा, केशव लढ़्ढा एवं हार्दिक लढ़्ढा सहित अन्य मौजूद थीं.
गौशाला में चारा व खाद्य सामग्री का किया दान
ज्येष्ठ अधिकमास में मारवाड़ी महिला समिति ने की गौ सेवा
