डोमचांच : कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक पर विधायक डॉ नीरा यादव ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई.
मौके पर इन लोगों की रही मौजूदगी
इस दौरान जिप अध्यक्ष रामधन यादव, बीडीओ भोला पांडेय, प्रमुख सत्यनारायण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज उर्फ अजय साव, थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी, नगर प्रबंधक रुपेश रंजन, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद वर्मा, युवा नेता संजय मेहता, प्रदीप सिंह, बसंत मेहता, राजद युवा जिलाध्यक्ष मनोज रजक, राजद युवा जिला उपाध्यक्ष राज कुमार मेहता, भाजपा नेता रोहित मेहता, परमेश्वर यादव, महेन्द्र यादव, मोनू सिंह, विक्की कुमार आदि मौजूद थे. वहीं डोमचांच प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सत्यनारायण यादव, डोमचांच थाना में प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी,,ढाब थाना में प्रभारी निताय चंद्र शाहा, मेहता भवन में झारखंड कुशवाहा सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद मेहता,
मसमोहना पंचायत भवन में मुखिया चांदनी सिंह, पुरनाडीह पंचायत मेंं मुखिया पप्पु यादव, बगड़ो में मुखिया रेखा देवी, मॉडल एकेडमी में निदेशिका संगीता सिन्हा, महेश एकेडमी में निदेशक सुनील सिन्हा, बैजनाथ प्रसाद स्नेही महाविद्यालय में निदेशक प्रो़ हिमांशु कुमार, बंगाखलार में मुखिया शिवशंकर राय, ढाब में मुखिया बैजू तुरी, मसनोडीह में मुखिया पुष्पा देवी, विक्टोरिया पब्लिक स्कूल बिरजामू में निदेशक मुकेश यादव, इंसपार्यड विजन जयनगर रोड में निदेशक मंटू कुमार यादव, रमेश प्रसाद यादव स्नातक महाविद्यालय डोमचांच में प्राचार्य प्रवीण कुमार मेहता, डीएवी पब्लिक स्कूल में निदेशक दिलीप कुमार यादव, पारहो में मुखिया दिनेश यादव, जीएस पब्लिक स्कूल में निदेशक प्रदीप सिंह, काली मंडा में 20 सूत्री उपाध्यक्ष व महिला कुशवाहा महासभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती मेहता ने झंडोत्तोलन किया. वहीं मॉडल एकेडमी में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं. संचालिका संगीता सिन्हा के साथ निदेशक अखिल कुमार सिन्हा ने बच्चों को स्वतंत्रता का सही अर्थ बताते हुए अच्छाई के मार्ग पर सतत चलने की प्रेरणा दी़
