मंडल रेल प्रबंधक का घाट सेक्शन में रात्रिकालीन औचक निरीक्षण

बीट संख्या 11 में 410 किलोमीटर से 412 किलोमीटर तक पेट्रोलमैन के साथ स्वयं मंडल रेल प्रबंधक ने पैदल निरीक्षण किया

झुमरीतिलैया . धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने घाट सेक्शन का रात्रिकालीन फुट निरीक्षण किया. इसके साथ ही गाड़ी संख्या 13329 धनबाद–पटना गंगा–दामोदर एक्सप्रेस के माध्यम से रात्रिकालीन फुट प्लेट निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोलमैन सिग्नल आदान–प्रदान करते हुए पूर्णतः सतर्क अवस्था में पाये गये. निर्धारित स्थलों पर आपातकालीन जॉगल फिशप्लेट सफेद रंग से स्पष्ट रूप से चिह्नित मिली. वहीं बोल्ट की ग्रीसिंग एवं ओपनिंग नियमानुसार सही पायी गयी. बीट संख्या 11 में 410 किलोमीटर से 412 किलोमीटर तक पेट्रोलमैन के साथ स्वयं मंडल रेल प्रबंधक ने पैदल निरीक्षण किया. इसके अतिरिक्त टनल संख्या–तीन का भी निरीक्षण किया गया, जहां तैनात वॉचमैन ड्यूटी पर पूरी तरह सतर्क पाया गया. यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी, धनबाद रेल मंडल के मोहम्मद इकबाल ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >