जयनगर. प्रखंड की तमाय पंचायत की मुखिया सीमा देवी ने सरकार व जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये कंबलों काे जरूरतमंदों के बीच वितरित किया. इस दौरान 100 कंबल बांटे गये. बताया गया कि जिला प्रशासन से और कंबल की मांग की जायेगी. उन्होंने कहा कि डीवीसी प्रबंधन से भी क्षेत्र के लोगों के लिए कंबल की मांग की जायेगी, मौके पर पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव, पंचायत सचिव सहित कई लाभुक मौजूद थे.
घंघरी में शिव महापुराण यज्ञ छह फरवरी से
जयनगर. प्रखंड के घंघरी में छह फरवरी से श्री श्री 1008 श्री शिव महापुराण यज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तैयारी जोरों पर है. शशि पांडेय ने बताया कि पूरा गांव इस यज्ञ में सहयोग कर रहा है. उल्लेखनीय है कि रामू पंडित, द्राैपदी देवी, रवींद्र पंडित, संगीता देवी द्वारा शिव मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. अभी रंग रोगन के बाद साज-सज्जा का काम जोरों पर है. ग्रामीणों द्वाराडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
