बोकारो में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का राज्य सम्मेलन, कोडरमा के दिनेश रविदास को मिली अहम जिम्मेदारी

ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन झारखंड के पांचवें राज्य सम्मेलन में कोडरमा के दिनेश रविदास को सहायक महासचिव बनाया गया है. इस सम्मेलन में 14 जिलों के सैकड़ों अधिवक्ताओं और विधि छात्रों ने भाग लिया.

कोडरमा. ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन झारखंड राज्य का पांचवां राज्य सम्मेलन 19 और 20 सितंबर को बोकारो में आयोजित हुआ. सम्मेलन में कोडरमा के विधि छात्र सह सेवानिवृत्त समाहरणालय कर्मी दिनेश रविदास को राज्य कमेटी का सहायक महासचिव बनाया गया.

14 जिलों के अधिवक्ता और विधि छात्र हुए शामिल

सम्मेलन में कोडरमा, गिरिडीह, साहेबगंज, बोकारो, धनबाद, खूंटी, रांची, जामताड़ा, लोहरदगा और गोड्डा समेत 14 जिलों के सैकड़ों अधिवक्ता एवं विधि छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान अधिवक्ताओं और विधि विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये.

राष्ट्रीय स्तर के अधिवक्ता भी हुए शामिल

सम्मेलन में केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य, राष्ट्रीय महासचिव एवं सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता पीवी सुरेंद्रनाथ, पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट के अधिवक्ता चितरंजन चक्रवर्ती समेत राष्ट्रीय स्तर के कई अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया.

दिनेश रविदास के सहायक महासचिव मनोनीत होने पर गणेश कुमार दास, पिंटु कुमार, दिलीप कुमार, जी रंजन, सचिन कुमार, राहुल कुमार समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >