रातभर जंगल में चला ऑपरेशन, ढिबरा के अवैध खनन में लगे दो JCB जब्त; आरोपी फरार

कोडरमा के ढोढाकोला जंगल में वन विभाग ने छापेमारी कर अवैध ढिबरा खनन में लगी दो जेसीबी मशीनें जब्त की हैं. आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे.

कोडरमा बाजार. वन क्षेत्र में ढिबरा के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशिक्षु डीएफओ मोहित बंसल के नेतृत्व में डोमचांच थाना क्षेत्र के ढोढाकोला स्थित मोटकी सखुआ जंगल में गुरुवार की रातभर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध उत्खनन में इस्तेमाल होने वाले दो जेसीबी को जब्त किया गया.

छापेमारी की भनक लगते ही फरार हुए आरोपी

वन विभाग की टीम के पहुंचने की भनक लगते ही ढिबरा के अवैध उत्खनन में शामिल आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे. टीम ने जंगल में काफी देर तक अभियान चलाकर अवैध उत्खनन में इस्तेमाल किये जा रहे दोनों जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया.

गुप्त सूचना पर वन विभाग ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक वन्य प्राणी प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग सूरज कुमार सिंह को जंगल क्षेत्र में ढिबरा के अवैध उत्खनन की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आलोक में प्रशिक्षु डीएफओ मोहित बंसल के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया.

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम रही मौजूद

छापेमारी अभियान में वनरक्षी छत्रपति शिवाजी, दुर्गा महतो, कुंदन यादव और गोपाल यादव के अलावा चौपारण वन विभाग की टीम तथा डोमचांच पुलिस शामिल रही. वन विभाग की टीम जब्त दोनों जेसीबी को आगे की कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले गयी है.

ये भी पढ़ें: अपराध पर नकेल कसने की तैयारी: कोडरमा पुलिस को मिले 14 नये बोलेरो, अब घटनास्थल पर तेजी से पहुंचेगी टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम राणा

गौतम राणा, कोडरमा बाजार : वर्ष 2004 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. जिला प्रशासन, सदर अस्पताल, कोर्ट कचहरी की खबरों को कवर करते हैं. खोजपरक रिपोर्टिंग के साथ-साथ तथ्यों पर आधारित विशेष खबरें लिखना में रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >