फुटबॉल में धनबाद ने खूंटी को 3-0 से किया पराजित

न्यू स्पोर्टिंग क्लब तेलोडीह की ओर से आयोजित फुटबॉल चैंपियन प्रतियोगिता का उदघाटन मैच धनबाद बनाम खूंटी की टीम के बीच खेला गया.

मरकच्चो. प्रखंड के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत नईटांड़ मैदान में न्यू स्पोर्टिंग क्लब तेलोडीह की ओर से आयोजित फुटबॉल चैंपियन प्रतियोगिता का उदघाटन मैच धनबाद बनाम खूंटी की टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि बीडीओ हुलास महतो ने फुटबाल को किक मारकर किया. इससे पूर्व अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया. प्रतियोगिता के पहले मैच में धनबाद ने खूंटी को 3-0 से हराया. रेफरी सूरज यादव, बालगोविंद यादव व सोनू कुमार थे. उदघोषक बबलू यादव, यमुना यादव व हरिहर सिंह थे. प्रतियोगिता का अगला मैच 20 अगस्त को गिरिडीह बनाम कोडरमा के बीच खेला जायेगा. मौके पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरशद खान, सचिव नवनीत ओझा, उपाध्यक्ष धीरज कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, राजद नेता डॉ जावेद अख्तर, थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आंनद, सोनू खान, कैलाश यादव, मुखिया बेदू साव, टीपन पासी, सुनील यादव, पूर्व मुखिया मनींद्र राम, एम चंद्रा, नारायण कुमार, मो सरफुद्दीन अंसारी, नजाम खान, प्रकाश रजक, कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह, रोहित कुमार, प्रदीप राम समेत सैंकड़ों की संख्या में दर्शक व खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >