ट्रेन के ठहराव की मांग, केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन

नवलशाही के अलावा आसपास के दर्जनों गांव व इलाकों के प्रवासी मजदूर दिल्ली समेत दिल्ली के आसपास के इलाकों में रहते हैं

मरकच्चो. स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को बच्छेडीह पंचायत की मुखिया वीणा देवी व नवलशाही भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किशोर यादव की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड अंतर्गत नवलशाही स्टेशन पर हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस (13513/13514) तथा गोड्डा-नयी दिल्ली एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि नवलशाही के अलावा आसपास के दर्जनों गांव व इलाकों के प्रवासी मजदूर दिल्ली समेत दिल्ली के आसपास के इलाकों में रहते हैं. गोड्डा-नयी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव से यहां के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी. ज्ञापन में पंकु साव, महेश साहू, कमलेश शर्मा, वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, महेंद्र यादव, प्रदीप साव, चंदन साव, हीरा साव, शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा, संतोष यादव, सहदेव दास, सतीश कुमार, रामेश्वर यादव, सुरेंद्र मेहता, मिथुन कुमार दास, अरुण यादव, अभिषेक सोनी के हस्ताक्षर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >