परसाबाद स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

इस स्टेशन से रेलवे को अच्छा राजस्व की प्राप्ति भी होती है

जयनगर. धनबाद-गया रेलखंड के परसाबाद रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की लंबे समय से की जा रही है. इस स्टेशन से रेलवे को अच्छा राजस्व की प्राप्ति भी होती है. वार्ड सदस्य केडी यादव ने बताया कि धनबाद के रेलखंड के परसाबाद रेलवे स्टेशन एक ऐसा स्टेशन है, जहां विभिन्न जिलों के लोगों का आवागमन इस स्टेशन से होता है, परंतु पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का ठहराव नहीं रहने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. देवनारायण यादव ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन एवं रेल चक्का जाम किया गया, परंतु आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया. युवा नेता मनोज चौधरी ने बताया कि अगर परसाबाद रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का ठहराव हो जाता है, तो बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ कई विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दिल्ली जाने में सुविधा होती. अनिल राय ने बताया कि परसाबाद रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का ठहराव को लेकर कई बार रेल मंत्री, सांसद, विधायक एवं डीआरएम को अवगत करवाया गया, परंतु आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >