महुगाई में सर्विस रोड, नाली और स्ट्रीट लाइट की मांग

सांसद को सौंपा ज्ञापन

: सांसद को सौंपा ज्ञापन

चंदवारा. बरही विधानसभा क्षेत्र के चंदवारा मंडल स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी के पौत्र के छठी समारोह में शामिल होने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज कुमार यादव चंदवारा पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं ने शिशु को आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम के दौरान महुगाई गांव के लोगों ने सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात कर क्षेत्र की सड़क सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं. ज्ञापन सौंपकर एनएच-20 फोरलेन सड़क के किनारे सर्विस रोड, नाली और स्ट्रीट लाइट निर्माण की मांग की. सांसद श्री जायसवाल ने संबंधित विभागों के समक्ष मामला उठाने और यथासंभव समाधान कराने का आश्वासन दिया. मौके पर बंटी मोदी, लक्ष्मण यादव, नंदकिशोर सोनी, सुरेश यादव, बीरेंद्र यादव, मो इशाक, बासुदेव साव, सुखदेव साव, मेघनाथ साव, महावीर साव, आनंद मोदी, महेंद्र पंडित,विनोद मोदी, कृष्णा यादव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >