पशुओं के टीकाकरण को लेकर डीडीसी ने की बैठक

जिले में दो लाख पशुओं का होगा टीकाकरण

जिले में दो लाख पशुओं का होगा टीकाकरण

कोडरमा. केंद्र प्रायोजित एलएच एंड डीसीपी योजना अंतर्गत एफएमडी (खुरहा एवं मुहपका रोग) तथा एलएसडी (लंपी स्कीन डिजीज) के नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त निर्देश के तहत जिले के सभी गोवंशीय एवं भैंस में उक्त बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जाना है़ इस कार्यक्रम के अंतर्गत 18 जुलाई 2025 तक पूरे जिला में घर-घर जाकर पशुओं को टीकाकरण करना है़ जिले मे लगभग दो लाख पशुओं को टीकाकरण किया जायेगा़ टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को डीडीसी ऋतुरात की अध्यक्षता में सभी पशुचिकित्सा पदाधिकारी एवं टीका कर्मियों की बैठक हुई़ बैठक में डीडीसी ने टीकाकरण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने सभी टीका कर्मी एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता को प्रखंड में कार्यरत पशुचिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन एवं नियंत्रण में टीकाकरण कार्य प्रतिदिन करने की बात कही़ उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में जाकर कृत्रिम गर्भाधान कर्मी एवं टीकाकर्मी पशुओं को निःशुल्क टीकाकरण करें. इसके संबंध में एक दिन पूर्व अधिसूचित क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करें, ताकि पशुपालक जागरूक हों. डीडीसी ने कहा कि सभी टीका कर्मी एवं कृत्रिम गर्भाधान कर्मी अपने प्रखंड नोडल को किये गये टीका का प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे. वहीं बताया गया कि पशुपालक पशुओं को अधिक से अधिक टैगिंग एवं टीकाकरण करायें, जिससे पशु बीमारी से बचें तथा सरकारी अस्पताल से दवा निःशुल्क लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.