कारगिल विजय दिवस पर डीएवी कोडरमा में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

डीएवी पब्लिक स्कूल कोडरमा में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को नमन किया गया. छात्रों ने देशभक्ति कार्यक्रमों के जरिए सैनिकों के साहस को याद किया.

कोडरमा : पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया. प्रार्थना सभा में प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह, सुपरवाइजरी हेड मौसुमी मल्लिक, वरिष्ठ शिक्षक कुमार सतीश सिंह सहित शिक्षकों ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को नमन किया. एनसीसी कैडेट्स ने सलामी देकर वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया.

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण और कारगिल युद्ध पर आधारित प्रस्तुतियां दीं. कक्षा नौ के सार्थक शेखावत और सूर्या राय ने हिंदी व अंग्रेजी में कारगिल विजय के महत्व पर प्रकाश डाला. छात्रा कुमुद सिंह ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कारगिल युद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी, जबकि नायशा ग्रुप ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया.

प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करने का अवसर है. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम को जीवन में अपनाने का आह्वान किया. अंत में सभी ने राष्ट्रसेवा और देशहित को सर्वोपरि रखने की शपथ ली. कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक दिनेश कुमार दुबे, बलराम मिश्रा एवं सभी शिक्षकों का योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >