कलीडीह में नौ दिवसीय महायज्ञ में उमड़ रही है भीड़

जहां भक्ति का सागर उमड़ रहा हो, वहां साक्षात भगवान का वास होता है

जहां भक्ति का सागर उमड़ रहा हो, वहां साक्षात भगवान का वास होता हैसतगावां. टेहरो पंचायत के कलीडीह हलकुशा में श्री श्री 1008 सार्वजनिक चैती दुर्गा माता मंदिर के नवनिर्माण और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. कथावाचिका पूज्या कनक पांडेय ने कथा के दौरान प्रभु राम के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाये. उन्होंने कहा जहां भक्ति का सागर उमड़ रहा हो, वहां साक्षात भगवान का वास होता है. वहीं यज्ञाचार्य लखन पंडित ने रावण के प्रसंग के माध्यम से भक्तों को जीवन का सार समझाया. उन्होंने बताया कि रावण परम ज्ञानी और शक्तिशाली होकर भी अपने अहंकार के कारण नष्ट हो गया. मुख्य संरक्षक दीपेश अग्रवाल ने कहा कि रामकथा और रामलीला के माध्यम से हम अधर्म पर धर्म की जीत और अहंकार के पतन को जीवंत देख रहे हैं. इधर, बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगे हैं. यज्ञ को सफल बनाने में आयोजक समिति के सदस्यों के साथ ग्रामीण तन-मन से जुटे हुए हैं.

घाटों की साफ-सफाई का काम जोरों पर

डोमचांच. चार दिवसीय चैती छठ रविवार को शुरू हो गया. छठ पर्व को लेकर छठ घाटों की साफ सफाई का काम जोरों पर है. घाटों तक पहुंचने वाले रास्ते में लाइट की व्यवस्था की जा रही है. गली मुहल्लों में छठ के गीत गूंज रहे हैं. बाजार में पूजन सामग्री की दुकानें सज गयी हैं, जहां लोगों की भीड़ लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >