सीपीआइएम ने ट्रंप का किया पुतला दहन

पुतला के साथ नारेबाजी करते हुए कोडरमा बाजार का भ्रमण किया गया

कोडरमा. वेनेज़ुएला पर हमला करने के खिलाफ सीपीआइएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला फूंका. इसके पहले पुतला के साथ नारेबाजी करते हुए कोडरमा बाजार का भ्रमण किया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के तेल भंडार पर कब्जा करना चाहता है, इसलिए तीन घंटे का ऑपरेशन चलाया. अमेरिका लगातार गरीब, विकासशील देशों पर परमाणु बम रखने आदि का आरोप लगाकर वहां सत्ता पलटने का काम करता है.पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव असीम सरकार, रमेश प्रजापति, महेंद्र तुरी, अजय कुमार, सरफराज खान, रणजीत राम, असगर अंसारी, सियाराम कुमार, राजेंद्र साव, फेकुलाल विद्यार्थी, शैलेंद्र कुमार आदि ने किया. पुतला दहन के बाद नुक्कड़ सभा को असीम सरकार ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >