झुमरीतिलैया से सुजल भदानी की रिपोर्ट
झुमरीतिलैया(कोडरमा). झुमरीतिलैया के श्री अग्रसेन भवन में राधाष्टमी के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा द्वारा “एक घर, एक गो-गुलक” अभियान की शुरुआत की गई. इस अभियान के तहत प्रथम चरण में 20 गो-गुलकों का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक परिवारों को गौ-सेवा से जोड़ना और इस पवित्र सेवा भावना को घर-घर तक पहुंचाना है.
पूजा-अर्चना के साथ हुआ अभियान का विधिवत शुभारंभ
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ झारखंड प्रांतीय जीव दया संयोजिका सारिका लड्ढा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया. इस अवसर पर प्रेरणा शाखा की ओर से उन्हें अंगवस्त्र/दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. पूजा के उपरांत शाखा सदस्यों और विभिन्न स्थानों पर गो-गुलकों का वितरण किया गया.
छोटी-छोटी बचत से सामूहिक सहयोग का बड़ा प्रभाव
शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी ने कहा कि गौ-सेवा हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई एक अहम जिम्मेदारी है. गो-गुलक के माध्यम से हर परिवार अपनी छोटी-छोटी बचत को गौ-सेवा से जोड़ सकता है, जिससे बड़ा सामूहिक सहयोग संभव होगा. इस दौरान शाखा सचिव प्रिया अग्रवाल, प्रीति गुटगुटिया, मीना हिसारिया, बीना जैन और रश्मि गुटगुटिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: कोडरमा के सरस्वती विद्या मंदिर में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान आयोजित, युवाओं ने ली शपथ
