सेवा भारती ने दी भाजपा जिलाध्यक्ष को बधाई

सेवा भारती के पदाधिकारियों ने इसे संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास का प्रतीक बताया.

झुमरीतिलैया. अनूप कुमार जोशी के पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर सेवा भारती की ओर से बधाई दी गयी है. सेवा भारती के पदाधिकारियों ने इसे संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास का प्रतीक बताया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अनूप कुमार जोशी का पूर्व कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है, उनके नेतृत्व में भाजपा ने कोडरमा लोकसभा एवं विधानसभा दोनों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. सेवा भारती ने नगर मंडल उत्तरी के अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल, मंडल प्रतिनिधि महादेव दास को भी हार्दिक बधाई दी है. बधाई देने वालों में सेवा भारती के जिला संयोजक रितेश माधव, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव संजय वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष संतोष बनर्जी, विभाग संगठन मंत्री गौरव कुमार, नगर अध्यक्ष विनोद वर्णवाल, जिला भजन मंडली प्रमुख सत्येंद्र सिंह आदि के नाम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >