जयनगर में सीएसआर से विद्यालयों को मिली स्मार्ट शिक्षण सामग्री, मौके पर ये रहे मौजूद

केटीपीएस के सीएसआर पहल के तहत जयनगर के विद्यालयों को स्मार्ट शिक्षण सामग्री और आधुनिक उपकरण प्रदान किए गए. शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है.

जयनगर: डीवीसी से संचालित केटीपीएस के सीएसआर के तहत पोषक क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षण व अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम केटीपीएस फेज-टू को मिली पर्यावरण स्वीकृति की शर्तों के अनुपालन में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि सीजीएम सह परियोजना प्रधान संजय कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सामाजिक विकास की आधारशिला है.

उन्होंने तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने और सीएसआर के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति प्रबंधन की प्रतिबद्धता दोहराई. योजना के तहत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय घंघरी, सोनपुरा, बिरसोडीह और जयपुर कांको को इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले, ट्रॉली बैग, बैटरी संचालित पावर स्पोर्ट्स सिस्टम, राइटिंग बोर्ड, यूपीएस तथा स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध करायी गयी.

मौके पर महाप्रबंधक एएच एम तपस मिर्धा, उप महाप्रबंधक मनोज कुमार फ्रांसीसी हेंब्रम, सोमसुब्रा मंडल, कौशिक राय, आशीष कुमार, अनुपम तिवारी, आशुतोष पांडेय, विजय राम, नवीन कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >