एनसीसी कोडरमा के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

छात्राओं ने छठ तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की़

झुमरीतिलैया. स्वच्छ भारत अभियान के तहत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कमान अधिकारी विजय कुमार (सेना मेडल) के मार्गदर्शन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया. अभियान के दौरान छात्राओं ने छठ तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की़ छात्राओं ने झाड़ू लगाया, कचरा उठाया और जगह-जगह स्वच्छता के संदेश देते प्रेरणादायक नारे लगाये. पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ भविष्य की संकल्पना को धरातल पर उतारना था. इस अवसर पर एनसीसी अधिकारियों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. कमान अधिकारी विजय कुमार ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि यदि बालिकाओं में स्वच्छता की भावना विकसित हो जाये, तो वे समाज को सकारात्मक दिशा में ले जा सकती हैं. कार्यक्रम में सूबेदार मेजर अरविंद कुमार, सूबेदार चंद्रहास, सुनील खालको, बीके वर्मा, और केयरटेकर ऑफिसर खुशबू कुमारी भी उपस्थित थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.