भगवान की प्रतिमाओं के साथ किया गया नगर भ्रमण

झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी़

: झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी़ प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. शहर के ताराटांड़ स्थित पंचदेव हनुमान मंदिर में चल रहे प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर गुरुवार को नगर भ्रमण किया गया़ इसमें सजीव झांकियों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए़ इस दौरान भगवान हनुमान, श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता तथा शिवलिंग की भव्य प्रतिमाओं को रथ में सजा कर नगर भ्रमण कराया गया़ यह यात्रा पंचदेव हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर, महाराणा प्रताप चौक स्थित संकटमोचन मंदिर, सामंतो काली मंदिर, हनुमान मंदिर (अड्डी बंगला), भालोटिया मोहल्ला स्थित सीताराम ठाकुरबाड़ी होती हुई पुनः पंचदेव हनुमान मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई. सजीव झांकी को देखने के लिए मार्ग भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी़ मौके पर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया़ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी श्रद्धा से नगर भ्रमण में शामिल हुए़ शिव विवाह कथा ने मोहा मन, शृंगारों से मिली जीवन शिक्षा : बुधवार की देर शाम कथा वाचन का आयोजन हुआ, जिसमें बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ला (प्रज्ञेश) एवं बसंत कुमार भारती (अयोध्या धाम) ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया. सजीव झांकी में भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह दृश्य ने श्रद्धालुओं को मोह लिया. कथा में बताया गया कि भगवान शिव के प्रत्येक शृंगार में जीवन की गूढ़ शिक्षाएं छिपी हैं, जटाएं जिम्मेदारियों का प्रतीक हैं, भस्म यह दर्शाती है कि शरीर नश्वर है, जटा में गंगा शुद्धता का संकेत देती है, सिर पर चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है. शिव का त्रिशूल काम, क्रोध और लोभ जैसे दोषों का नाश करता है, जबकि नंदी धर्म का प्रतीक बन कर शिव के साथ चलता है. कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर का भोग बांटा गया़ आयोजन को सफल बनाने में नरेंद्र कुमार सिन्हा, सुरेश सिंह, सुधीर सेठ, शंभु वर्मा, मंटू वर्मा, भोला सिंह, विजय वर्मा, करू यादव, गुड्डू चंद्रवंशी, मिलन शाहबादी, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, चंदन कुमार सिंह, गौरव कुमार, गौरव कुमार गुप्ता, लक्की कुमार, चैंपियन कुमार, सोनू गुप्ता, अर्णव कुमार, अमर यादव, मुकुल रंजन, प्रमोद श्रीवास्तव, सौरभ कुमार आदि लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.