अग्नि सेवा सप्ताह पर सीआइएसएफ ने दिया प्रशिक्षण

फायर फाइटिंग व आपात स्थिति से निबटने की दी गयी जानकारी

फायर फाइटिंग व आपात स्थिति से निबटने की दी गयी जानकारीजयनगर. केटीपीएस सीआइएसएफ द्वारा सहायक कमांडेंट दिवाकर कुमार कर्ण के नेतृत्व में राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह के तहत प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उनके निर्देशन में उप निरीक्षक (अग्नि) श्रीकांत सिंह, प्रधान आरक्षक (अग्नि) विजय कुमार, आरक्षक संतोष कुमार, एसएस तोमर व बृजेश कुमार ने एडमिन बिल्डिंग के कर्मचारियों तथा डीवीसी अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मियों को फर्स्ट एड व फायर फाइटिंग का व्यावहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान आग लगने के प्रमुख कारण, उससे बचाव के उपाय, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी. औद्योगिक कर्मियों को कार्यस्थल पर संभावित अग्नि जोखिमों से निबटने के उपाय भी बताये गये.

ऑनलाइन क्विज के विजेता सम्मानित

कोडरमा बाजार. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार झारखंड में एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया. इस दौरान जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया. इस क्विज में जिले से चयनित द्वितीय सफल विजेता संतोष यादव को डीटीओ द्वारा हेलमेट देकर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >