झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच तिलैया प्रेरणा शाखा की बहनों ने गुरुवार को कोडरमा स्थित सीआइएसएफ कैंप पहुंचकर देश की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया. इस दौरान कैंप में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का भावपूर्ण माहौल देखने को मिला.
50 जवानों को बांधी राखी
हेड एसी दिवाकर कुमार करण की उपस्थिति में शाखा की बहनों ने करीब 50 सीआइएसएफ अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी. बहनों ने जवानों के स्वस्थ, सुरक्षित और सुखद जीवन की मंगलकामना की. राखी बांधते समय बहनों ने जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और देश की सुरक्षा में उनके योगदान के लिए आभार जताया.
ये भी पढ़ें: मोदी वर्णवाल महिला समिति कोडरमा की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजाया सावन महोत्सव
विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है रक्षाबंधन
शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी का प्रतीक भी है. उन्होंने कहा कि सीआइएसएफ के जवान देश के महत्वपूर्ण संस्थानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं. जवान अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभा रहे हैं. उनके साथ रक्षाबंधन मनाना शाखा की बहनों के लिए गर्व की बात है.
ये भी पढ़ें: कोडरमा के रास्ते से चलेगी खातीपुरा-हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन
बहनों ने जवानों की लंबी उम्र की कामना की
कार्यक्रम के दौरान बहनों ने जवानों के स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना की. वहीं जवानों ने भी बहनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी, सचिव प्रिया अग्रवाल, उपाध्यक्ष स्नेहा चौधरी, शालू चौधरी, श्रेया केडिया, सारिका लड्डा, कृति चौधरी,
