मरकच्चो पहुंची केंद्रीय टीम, योजनाओं का हाल जाना

आकांक्षी प्रखंड के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया

आकांक्षी प्रखंड के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया कोडरमा. आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने दो सदस्यीय केंद्रीय टीम मंगलवार को यहां पहुंची. टीम में शामिल राहुल यादव (निदेशक मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी) और रवि पांडेय (डिप्टी सेक्रेटरी मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस) ने आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न इंडिकेटर जैसे स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सामाजिक विकास, वित्तीय समावेशन तथा कृषि एवं पशुपालन से जुड़े कार्यक्रमों का जायजा लिया. टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दशारो व सीएचसी सह टीबी निक्षय केंद्र मरकच्चो का निरीक्षण किया. यहां पहली तिमाही में एएनसी पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की स्क्रीनिंग तथा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की जानकारी ली गयी. साथ ही मातृत्व संवाद जैसे सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गयी. टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नोटिफाई मामलों के विरुद्ध सफल उपचार, एआई आधारित टीबी मरीजों की ट्रैकिंग तथा सामुदायिक फंडिंग जैसे नवाचारों की भी जानकारी प्राप्त की गयी. इस दौरान अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनकर मरीज को पोषण आहार किट प्रदान किया. इसके बाद सक्षम मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र अरकोसा में महिलाओं एवं बच्चों को दी जा रही पूरक पोषण सेवाओं, बच्चों के वजन-मापन की दक्षता तथा प्रोजेक्ट किलकारी पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली. टीम ने शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल एवं मध्य विद्यालय बिचरिया का निरीक्षण किया. वहीं सामाजिक विकास के तहत स्मार्ट मुद्रा समाधान नवाचार के अंतर्गत बैंकिंग सखी संवाददाता केंद्र का दौरा किया. मौके पर छह लाभुकों को मुद्रा लोन का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. मरक्कचो में गोद भराई की रस्म पूरी की गयी. इसके अलावा टीम ने कई और क्षेत्रों का दौरा कर आवश्यक जानकारी ली. मौके पर डीसी ऋतुराज, डीडीसी रवि जैन, सीएस डॉ अनिल कुमार, डीपीओ अनूप कुजूर, डीएसडब्ल्यूओ रेखा रानी, डीइओ अविनाश राम, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >