सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत लगा शिविर

प्रखंड के देवीपुर, नावाडीह व मुर्कमनाई पंचायत में मंगलवार को सेवा अधिकार सप्ताह के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया.

मरकच्चो. प्रखंड के देवीपुर, नावाडीह व मुर्कमनाई पंचायत में मंगलवार को सेवा अधिकार सप्ताह के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जाति, स्थानीय निवासी, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल खारिज, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, क़ृषि पशुपालन सहकारिता, बाल विकास आदि के स्टाॅल लगाये गये थे. यहां विभिन्न विभागों से संबंधित दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए. इनमें कई का निबटारा शिविर के माध्यम से किया गया. वहीं कई स्वीकृति पत्र बांटे गये. शिविर में बाल विकास परियोजना द्वारा गोदभराई व मुंह जुठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उनके बीच नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया. मौके पर बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, मुखिया वेदु साव, बैजंती देवी, उषा देवी, एमओ लक्ष्मीकांत लोहरा, सीआइ नीतीश कुमार समेत प्रखंड व अंचल के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >