भोंडों की टीम फुटबॉल टूर्नामेंट के अगले चक्र में

संतोष राणा फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को डहुआटोल व भोंडो के बीच मैच खेला गया.

जयनगर. प्रखंड के ग्राम घंघरी स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चल रहे संतोष राणा फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को डहुआटोल व भोंडो के बीच मैच खेला गया. इसमें भोंडो की टीम ने 1-0 से विजयी होकर अगले चक्र में प्रवेश किया. मैन ऑफ द मैच भोंडों के खिलाड़ी को दिया गया. उक्त जानकारी देते हुए शशि कुमार पांडेय ने बताया कि अगला मैच मंगलवार को घंघरी बनाम दिग्थू के बीच खेला जायेगा. आयोजक संतोष राणा ने विजेता व उप विजेता टीम को बेहतर खेल के लिए बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >