झारखंड व उत्तर-पूर्व के लिए अवसरों का बजट : अन्नपूर्णा

झारखंड के लिए बजट स्वास्थ्य संरचना को नयी मजबूती प्रदान करता है.

कोडरमा. यह बजट झारखंड और उत्तर-पूर्व के प्रति केंद्र सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. विकसित भारत के लक्ष्य और युवा शक्ति पर भरोसे के साथ आगे बढ़ने वाला यह भविष्य-मुखी बजट क्षेत्रीय संतुलन और समावेशी विकास को प्राथमिकता देता है. ये बातें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही हैं. जारी बयान में अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि झारखंड के लिए बजट स्वास्थ्य संरचना को नयी मजबूती प्रदान करता है. रांची और तेजपुर स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों का क्षेत्रीय शीर्ष संस्थानों के रूप में उन्नयन तथा जिला अस्पतालों में इमरजेंसी व ट्रॉमा केयर क्षमता को 50% तक सुदृढ़ करने का प्रस्ताव- यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है और इसका प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखेगा. उत्तर-पूर्व और पूर्वोदय राज्यों पर विशेष ध्यान इस बजट की पहचान है. बजट में महिला सशक्तीकरण को सार्वजनिक नीति और सार्वजनिक वित्त के केंद्र में रखते हुए जेंडर बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का यह बजट वूमेन लीड डेवलपमेंट के संकल्प को नयी मजबूती देता है. पिछले 12 वर्षों में सरकार के सशक्त, स्पष्ट और दूरदर्शी निर्णयों के चलते भारत की अर्थव्यवस्था ने निरंतर प्रगति की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >