पोषण ट्रैकर के उपयोग व हैंड होलिंग पर मंथन

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक प्रभारी सीडीपीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में हुई.

जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक प्रभारी सीडीपीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पोषण ट्रैकर के उपयोग व हैंड होलिंग पर विशेष चर्चा की गयी. बैठक में प्रभारी सीडीपीओ ने सेविकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, ताकि पोषण ट्रैकर में सभी डेटा सटीक हो और समय पर दर्ज हो. उन्होंने सेविकाओं से उनके अनुभव को साझा किया और कार्य की गुणवत्ता सुधारने का सुझाव दिया. मौके पर पोषण अभियान के समन्वयक जिला समाज कल्याण विभाग के पप्पु कुमार यादव ने पोषण ट्रैकर की विस्तृत जानकारी साझा की. सभी सेविकाओं को इसके नवीनतम अपडेट, फिचर्स एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया से अवगत कराया. गत माह व इस माह के रिपोर्ट का विश्लेषण करते हुए उन क्षेत्रों की पहचान की गयी. जहां कार्य की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है. मौके पर पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी, सांख्यिकी सहायक संतोष कुमार, आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार सहित भारी संख्या में सेविकाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >