मरकच्चो स्टेडियम में खेलो झारखंड का रोमांच, अंडर-17 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मरकच्चो के स्टेडियम में खेलो झारखंड 2026-27 के तहत एक रोमांचक प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. अंडर-17 वर्ग के युवा खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

मरकच्चो. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार व झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में खेलो झारखंड 2026-27 के तहत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में किया गया.

प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मॉडल विद्यालय, पीएम श्री एवं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के अंडर 17 आयु वर्ग के बालक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेलेंगे, पढ़ेंगे और बढ़ेंगे के संदेश के साथ विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था.

एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रखंड स्तर पर चयनित विजेता खिलाड़ी एवं टीमें आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मरकच्चो प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी.

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीपीओ प्रभुदेव यादव एवं बीपीएम आनंद शेखर ने किया. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं खेलप्रेमी मौजूद थे. उद्घोषक के रूप में गगन कुमार दास ने अपनी भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >