भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने किया चुनाव कार्यालय का उदघाटन

राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि पंकज वर्णवाल के नेतृत्व में झुमरीतिलैया नगर परिषद का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा.

कोडरमा. झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पंकज वर्णवाल के चुनाव कार्यालय का उदघाटन मंगलवार को रामसन होटल में किया गया. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा व कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया. राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि पंकज वर्णवाल के नेतृत्व में झुमरीतिलैया नगर परिषद का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा. विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि झुमरीतिलैया को एक सशक्त, स्वच्छ और सुव्यवस्थित नगर परिषद की आवश्यकता है, जिसे पंकज वर्णवाल पूरा करने में सक्षम हैं. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, नितेश चंद्रवंशी, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश राम, अर्जुन साव, अंबिका सिंह, लक्ष्मण नायक, देवनारायण मोदी, जयप्रकाश राम, विजय यादव, बेदु साव, चंद्रशेखर जोशी, सुभाष मोदी, मानिक चंद सेठ, सूरज मेहता, इंद्रदेव बर्णवाल, नवीन चौधरी, पीयूष सहल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >