झुमरीतिलैया में भाजपा की मंडल बैठक, सेवा संकल्प अभियान को लेकर तैयार की गयी कार्ययोजना

झुमरीतिलैया में भाजपा तिलैया दक्षिणी मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की योजना बनाई गई। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों और बूथ स्तर की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।

झुमरीतिलैया. भाजपा तिलैया दक्षिणी मंडल की मासिक बैठक रविवार को सन शाइन स्कूल, झुमरीतिलैया में हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने की, जबकि संचालन नगर मंत्री राजेश वर्मा ने किया. बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी.

संगठनात्मक कार्यों पर हुई चर्चा

बैठक में मंडल के संगठनात्मक कार्यों, बूथ स्तर की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया.

सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गयी. अभियान के तहत पार्टी की ओर से सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

मौके पर विजय राम, दिनेश कुशवाहा, अनिल शर्मा, राहुल कुमार, शंकर सिंह, निरंजन कसेरा, पिंटू मजूमदार, महेंद्र शर्मा, संदीप लोहानी, पुष्पा वर्मा, संतोष गुप्ता, शशि सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >