तिरंगे के रंग में रंगा झुमरीतिलैया, सुभाष चौक से निकली भव्य यात्रा; ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर

स्वतंत्रता दिवस पर झुमरीतिलैया में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के नारों से शहर सराबोर रहा, विधायक नीरा यादव ने शहीदों को नमन किया।

झुमरीतिलैया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला ईकाई द्वारा शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. सुभाष चौक से शुरू हुई यात्रा में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय, वंदे मातरम्’ और अमर शहीदों के जयकारों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा. यात्रा के शुभारंभ से पूर्व कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

इसके बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किये गये. तिरंगा यात्रा में सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए. यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद यात्रा झंडा चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची, जहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया.

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि देश की स्वतंत्रता महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है. उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए. विधायक अमित यादव ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और देश के वीर सपूतों के बलिदान से परिचित कराना सभी का दायित्व है.

तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनाथ सिंह, डॉ. नरेश पंडित, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नीतेश चंद्रवंशी, बासुदेव शर्मा, महामंत्री विजय यादव, नरेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, सुभाष मोदी, जिला मंत्री सुनीति सेठ, देवनारायण मोदी, विजय राम, मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल, नवीन चौधरी, नंदकिशोर सोनी, मनोज साव, सुजीत मेहता, सुनील पंडित, नरेश यादव, रणजीत सिंह, सुनील भारती, बासुदेव यादव, बीरेंद्र मेहता, मुकेश राम, महेश वर्मा, पप्पू भदानी, उत्तम कुमार, संजय शर्मा, समाजसेवी सुरेश झाझरी, चंद्रशेखर जोशी, हरि पंडित, रामदेव मोदी, द्वारिका राणा, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, शिवेंद्र नारायण, सचिन कपसिमें, राहुल यादव, रीता लोहानी, सबिता देवी, सुनील बड़गवे, राजेश वर्मा, निरंजन कसेरा, अंकित गुप्ता, ज्योति चरणपहारी, शंकर मोदी, लक्ष्मी देवी, लीना देवी, अरविंद कुमार वर्णवाल आदि शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >