केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, लोग परेशान है : कांग्रेस

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय डोमचांच में संगठन सृजन 2025 के तहत प्रखंड कमेटी की बैठक हुई.

डोमचांच. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय डोमचांच में संगठन सृजन 2025 के तहत प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि किस संगठन के लिए समर्पित भाव के कार्यकर्ता से करें, राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक कार्यकर्ता पहुंचने का अथक प्रयास करें. भाजपा देश की तमाम जांच एजेंसी को अपने हाथ का कठपुतली बनाकर नचा रही है उससे लगता है कि हमारा संविधान खतरे में और इसका विरोध लगातार लोकसभा विपक्ष के नेता संसद राहुल गांधी कर रहे हैं, जिसके चलते भाजपा की साजिश नाकाम हो रही है. वहीं संयुक्त रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभूषण साव, वरीय कांग्रेस नेता राम लखन पासवान, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फैयाज अब्बू केसर ने कहा कि आज की तरह देश की स्थिति बनी हुई है वह किसी से छुपी नहीं है, केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार षड्यंत्र कर आम गरीब से लेकर विपक्ष के लोगों को फंसा रही है. देश में कांग्रेस के सरकार बनी हुई थी तब सब लोग खुशहाल रह रहे थे, लेकिन जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से लोग परेशान हैं. प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस कोडरमा में मजबूत है लेकिन उसे और भी मजबूत करने का संकल्प लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता दिन रात एक कर मजबूती के साथ कार्य करें. वहीं कमेटी को विस्तार करते हुए दो उपाध्यक्ष नौ महासचिव बनाये गये, जिसे जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान ने सम्मानित किया. वहीं नगर निकाय चुनाव को देखते हुए प्रदेश स्तर से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता को डोमचांच नगर एवं जिला उपाध्यक्ष चंद्र भूषण साव को डोमचांच प्रखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. मौके पर सरोज मेहता, मुन्ना राम, विकास सिन्हा, आदर्श पासवान, महाप्रसाद गोस्वामी, अर्जुन प्रसाद गोस्वामी, आशीष मेहता, सोनी देवी, गीता देवी, गणेश पांडेय, रफीक मियां, कमरुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >