मरकच्चो/डोमचांच, कोडरमा: रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया गया था. बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोमचांच और बरियारडीह चौक पर कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया.
बरियारडीह चौक पर 20 मिनट रहा जाम
नावाडीह मंडल अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरियारडीह चौक पर मुख्य मार्ग को करीब 20 मिनट तक जाम रखा. कार्यकर्ताओं ने सड़क पर एकत्र होकर घटना के विरोध में नारेबाजी की और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की.
सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा और वाहनों की कतार लग गयी. करीब 20 मिनट बाद कार्यकर्ताओं ने जाम हटा लिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया.
बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा और क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए रखा. मौके पर महामंत्री अर्जुन यादव, पवन सिंह, लखन पासवान, पवन यादव, सुवेश यादव, भोला यादव, रामु विश्वकर्मा, राजेश यादव, मुकेश यादव और कृष्णा गोस्वामी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
डोमचांच बाजार में भी सड़क जाम
इधर, डोमचांच बाजार में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध किया.
मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार मेहता, पार्षद मुकेश कुमार, प्र
