जन्मोत्सव कार्यक्रम 22 को, हो रही है तैयारी

प्रखंड के करौंजिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में 22 फरवरी को परम प्रेम मय श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद्र जी का 138वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा.

चंदवारा : प्रखंड के करौंजिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में 22 फरवरी को परम प्रेम मय श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद्र जी का 138वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. आयोजन को लेकर प्रखंड के जय गुरुदेव भाइयों की ओर से बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे. ऐसे में इसे ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है. जन्मोत्सव कार्यक्रम में कोडरमा के अलावा धनबाद, रांची, जमशेदपुर सहित अन्य जगहों से लोग शामिल होंगे. आयोजन को सफल बनाने में सचिव बबन यादव संयोजक अध्यक्ष छौटु यादव कोषाध्यक्ष खेमलाल पंडित, सदस्य राजू दास, रघूनाथ यादव, छत्रु पंडित, खेमलाल पंडित, मुनिया देवी, ललीता देवी, आइके सिन्हा, एके सिंह व अन्य लगे हैं. पीवीएसएस डीएवी के बच्चों का शानदार प्रदर्शन कोडरमा. पीवीएसएस डीएवी कोडरमा के विद्यार्थियों ने जेइइ मेंस 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय के मेधावी छात्र हिमांशु पंत ने 99.56 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. वहीं इस विद्यालय से दसवीं तक की पढ़ाई करने वाली छात्रा शायंतिका मोदी ने 99.29 प्रतिशत अंक हासिल किया है. इनके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों शुभम सिंह, साहित्य राज, शिवांग आयुष व शनि कुमार की सफलता ने विद्यालय का मान बढ़ाया है. इस विद्यालय में दसवीं कक्षा पूर्ण करने वाली रागिनी बड़गवे ने भी जेइइ (मेंस) 2026 में सफलता प्राप्त की है. इस उपलब्धि पर प्राचार्य कृष्ण कांत सिंह व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जताते हुए सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >