फसल बीमा योजना जागरूकता रथ रवाना, किसानों से आवेदन की अपील

झारखंड में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। किसान 31 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कोडरमा: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना के आलोक में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ के लिए जिले में अगहनी धान को मुख्य फसल तथा भदई मकई को गौण फसल के रूप में अधिसूचित किया गया है।

धान की बीमा इकाई ग्राम पंचायत तथा मकई की बीमा इकाई प्रखंड निर्धारित की गयी है। इसे लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा समेत अन्य अतिथियों ने फसल बीमा योजना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस योजना में ऋणी एवं गैर-ऋणी किसान, जिनमें भू-धारक और बटाईदार किसान शामिल हैं, लाभ ले सकते हैं। गैर-ऋणी किसानों को आवेदन के समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व संबंधी प्रमाण-पत्र, बटाई प्रमाण-पत्र, फसल बुआई का स्वसत्यापित प्रमाण-पत्र, वंशावली तथा मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा।

गैर-ऋणी किसान झारखंड राज्य सहकारी बैंक, शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक, ग्रामीण बैंक, डाकघर और प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक कर सकते हैं।

उपायुक्त श्री गुप्ता ने जिले के पात्र किसानों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

मौके पर डीएसओ राम रतन वर्णवाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश स्वासी, जिला मत्स्य पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनिता, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री प्रकाश रंजन आदि मौजूद थे।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >