सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय सागर रावत (पिता मंटू रावत, रजौली, जिला नवादा निवासी) के रूप में हुई है

कोडरमा. रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी में गुरुवार को वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय सागर रावत (पिता मंटू रावत, रजौली, जिला नवादा निवासी) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, घायल युवक कोडरमा से अपने घर रजौली जा रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया.

मुंबई से डोमचांच का युवक लापता

डोमचांच. प्रखंड के गोलवाढाब निवासी 22 वर्षीय दिलीप कुमार 25 दिसंबर से मुंबई से लापता है. परिजनों के अनुसार, अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. परिजनों ने बताया कि दिलीप तीन वर्षों से मुंबई में टैक्सी चलाता है. 25 दिसंबर को वह यह कहकर निकला था कि दवा लेकर लौटेगा, लेकिन इसके बाद न तो वह कमरे पर वापस आया और न ही उससे कोई संपर्क हो सका. कई दिनों तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने उसके दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कहीं से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पायी है. युवक के अचानक लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >