कोडरमा में 200 विद्यार्थियों ने दी ‘भारत को जानो’ परीक्षा, इतिहास-संस्कृति से जुड़े सवालों के दिए जवाब

झुमरीतिलैया के श्री कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 200 छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया.

झुमरीतिलैया से सुजल भदानी की रिपोर्ट

झुमरीतिलैया(कोडरमा). भारत विकास परिषद, झुमरी तिलैया शाखा ने राष्ट्रीय स्तर की भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता का दूसरा लिखित चरण श्री कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ.

200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

परीक्षा में जिले के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया. विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा गया. विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट (उत्तर पुस्तिका) पर इतिहास, संस्कृति, परंपरा व सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए.

ओएमआर शीट झारखंड उत्तर प्रांत भेजी जाएंगी

सभी ओएमआर शीट जांच के लिए भारत विकास परिषद, झारखंड उत्तर प्रांत भेजी जाएंगी. परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी छोटेलाल पांडेय ने निभाई, जबकि अजय अग्रवाल ऑब्जर्वर रहे.

प्रांतीय पदाधिकारियों का मिला मार्गदर्शन

आयोजन को प्रांत अध्यक्ष रामप्रवेश पांडेय, उपाध्यक्ष कैलाश राणा, वित्त सचिव अश्विनी तिवारी तथा महिला सहभागिता एवं बाल विकास नेत्री जयंती सेठ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.

राष्ट्र और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

शाखा सचिव विमल कुमार पच्चीसिया ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, शाखा सदस्यों व सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में राष्ट्र, संस्कृति और गौरव के प्रति जागरूकता बढ़ाती है.

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह हमारे युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है.

ये भी पढ़ें: झुमरी तिलैया में श्रद्धा के साथ मनाया गया बछ बारस, महिलाओं ने गौमाता और बछड़े की पूजा कर मांगी संतान की सलामती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >