मुआवजा को लेकर बरही विधायक ने उठाया सवाल्र

विधायक श्री यादव ने सरकार से सवाल किया कि क्या यह सही है कि सचिन शर्मा की मौत सात सितंबर 2025 को वज्रपात की चपेट में आने से हुई थी.

कोडरमा. झारखंड विधानसभा में बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खाड़ी निवासी सचिन शर्मा (पिता राजेंद्र शर्मा) की वज्रपात से हुई मौत के मामले को सदन में उठाया. विधायक श्री यादव ने सरकार से सवाल किया कि क्या यह सही है कि सचिन शर्मा की मौत सात सितंबर 2025 को वज्रपात की चपेट में आने से हुई थी. सरकार की ओर से इस प्रश्न का जवाब देते हुए बताया गया कि वज्रपात से मौत की घटना सही है. इसके बाद विधायक ने पुनः सवाल किया कि क्या झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अब तक मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि उपलब्ध नहीं करायी गयी है. इस पर विभागीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है. डॉ अंसारी ने सदन को बताया कि उपायुक्त कोडरमा के (पत्रांक 255 दिनांक 5 मार्च 2026) के अनुसार मृतक के परिजनों को अनुमान्य आपदा सहायता अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान कर दी गयी है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया पूरी करते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान कर दी गयी है. इस संबंध में बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि आम जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >