कोडरमा में 15 अगस्त की तैयारी तेज, बागीटांड़ स्टेडियम में सुबह 9:05 बजे फहरेगा तिरंगा

कोडरमा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, बागीटांड स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन। डीसी ने अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश।

कोडरमा. स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गयी. बताया गया कि जिले का मुख्य समारोह कोडरमा के बागीटांड़ स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9.05 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा.

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान

डीसी ने मुख्य समारोह स्थल पर स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों तथा उनके माता-पिता को सम्मानित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानपूर्वक समारोह स्थल तक लाने और कार्यक्रम के बाद उन्हें वापस पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा.

12 अगस्त को परेड का पूर्वाभ्यास

बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास 12 अगस्त को बागीटांड़ स्टेडियम में होगा, जबकि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जायेगी.

डीसी ने परेड स्थल के समतलीकरण, मैदान की साफ-सफाई, मोरम व स्टोन डस्ट की व्यवस्था तथा जलजमाव की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये. परेड में शामिल जवानों के लिए पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को भी कहा गया.

जिला बल, होमगार्ड और एनसीसी की होगी भागीदारी

परेड में जिला बल के प्लाटून, होमगार्ड जवानों और एनसीसी के छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

डीसी ने नगर निकायों को प्रमुख चौक-चौराहों, कार्यक्रम स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास विशेष साफ-सफाई, रंग-रोगन तथा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

शिव वाटिका में 14 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को झुमरीतिलैया स्थित शिव वाटिका में शाम चार से सात बजे तक स्थानीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा.

बैठक में एसपी कुमार शिवा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >