जयनगर. डीवीसी की ओर से संचालित केटीपीएस मेंं कार्यरत कनीय अभियंता यांत्रिक पीडब्लूएस निखिलेश यादव को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा कर्मचारी के रूप में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर ने पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए दी जा रही है. मौके पर एएमएस महाप्रबंधक तापस मिर्धा, ओएंडएम महाप्रबंधक अमन ज्योति सहित केटीपीएस के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी नवीन कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
