कोडरमा. जिला प्रशासन ने उपायुक्त के फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाये जाने को लेकर लोगों को सतर्क किया है़ प्रशासन के अनुसार मोबाइल नंबर 84739823071 से डीसी के नाम पर फेक आइडी बनाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है़ प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस आइडी का जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है़ लोगों से अपील की गयी है कि उक्त नंबर से किसी प्रकार की बातचीत, लेन-देन या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें. साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय पोर्टल cybercrime.gov.in पर दर्ज करायी जा सकती है़ वहीं वित्तीय ठगी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गयी है़
डीसी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आइडी बनाकर ठगी की कोशिश
डीसी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आइडी बनाकर ठगी की कोशिश
