मारपीट का आरोप, एसपी से लगायी न्याय की गुहार

पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है

चंदवारा. तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के चरकी पहरी निवासी चोलो पासवान ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर घायल करने का आरोप एक चौकीदार और उसके परिजनों पर लगाया है. इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. सोमवार को अपनी पत्नी गीता देवी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की गयी, जिसमें वे घायल हो गये. उनका आरोप है कि घटना के बाद जब वे शिकायत लेकर थाना पहुंचे, तो वहां उनका आवेदन नहीं लिया गया. पीड़ित की शिकायत सुनने के बाद एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

ई रिक्शा पलटने से दो घायल

सतगावां . माधोपुर पुल के समीप ई-रिक्शा के पलट जाने से दो लोग घायल हो गये. घायलों में बीवी देवी (50) व एक अन्य युवक शामिल हैं. घायलों का राहगीरों की मदद से निजी क्लिनिक में उपचार कराया गया़ दोनों की स्थिति सामान्य है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >