जांच करती टीम | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया : असनाबाद चाकूबाजी मामले में एफएसएल टीम ने जुटाये साक्ष्य

झुमरीतिलैया के असनाबाद में चाकूबाजी की घटना के बाद एफएसएल रांची की टीम घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने दुकान से खून के धब्बों समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा.

झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद में गत रविवार को हुई चाकूबाजी की घटना की जांच को लेकर बुधवार को एफएसएल रांची की टीम घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए दुकान के अंदर मिले खून के छींटों समेत अन्य संभावित साक्ष्यों के नमूने लिये.

बताया जाता है कि असिस्टेंट डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाया़ इसके बाद टीम वापस लौट गई़ ज्ञात हो कि रविवार को मोबाइल की खरीद-बिक्री के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक ने आशियाना मोबाइल नामक दुकान के मालिक को चाकू से गोद दिया था़ चाकू से किए गए हमले में दुकानदार इम्तियाज अहमद उर्फ गुड्डु गंभीर रूप से घायल हो गया था़.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए रांची पटना रोड को जाम कर दिया था, जबकि पुलिस ने आरोपी युवक गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया था़ घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने शांति समिति की बैठक भी की थी़ अब मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया था.

टीम ने दुकान के अंदर और आसपास के स्थानों का निरीक्षण किया तथा खून के धब्बों समेत अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित किया. इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा.पुलिस मामले में घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >