आर्ट ऑफ़ लिविंग का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

प्रखंड परिसर में विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम की शुरुआत बुधवार से हुई

4कोडपी9योगाभ्यास करते बीडीओ व अन्य. प्रतिनिधि जयनगर. प्रखंड परिसर में विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम की शुरुआत बुधवार से हुई. कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ गौतम कुमार ने किया. कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जीवन को तनावमुक्त व सकारात्मक दृष्टिकोण से जीने की कला सीखी. झारखंड कोऑर्डिनेटर नवीन चौरसिया ने संचालित इस सत्र में प्रतिभागियों को सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम, ध्यान, योग और जीवन के मूलभूत सिद्धांतों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आंतरिक शांति, मानसिक स्पष्टता और बेहतर जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था. बताया गया की “हैप्पीनेस प्रोग्राम केवल योग या ध्यान तक सीमित नहीं है, यह आत्म-ज्ञान और भावनात्मक संतुलन को पाने का मार्ग है. इसमें सीखे गये अभ्यास प्रतिभागियों को रोज़मर्रा की जिंदगी में शांति और आनंद बनाए रखने में मदद करते हैं. कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने साझा किया कि उन्होंने तनाव कम करने, क्रोध पर नियंत्रण पाने और रिश्तों को बेहतर बनाने के व्यावहारिक तरीके सीखे. मौके पर समाजसेवी सुरेंद्र भाई मोदी, संतोष कुमार, शशिकांत प्रसाद, रवि भूषण, प्रीति कुमारी, अनुज सिंह, तुलसी कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >