झुमरीतिलैया : भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने रविवार को बाइपास रोड स्थित शिव वाटिका में प्रेस वार्ता कर अपने भाई सुशील जोशी द्वारा लगाये गये आरोपों को गलत बताया. उन्होंने प्रशासन और न्यायालय से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.
सुशील जोशी के खिलाफ करीब आठ से दस चल रहे हैं
अनूप जोशी ने कहा कि उनके जीवनकाल में उनके खिलाफ किसी तरह का कोई केस नहीं चल रहा है. वहीं, उन्होंने दावा किया कि उनके भाई सुशील जोशी के खिलाफ करीब आठ से दस जमीन विवाद के मामले चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके चरित्र और पद पर सवाल उठाये जा रहे हैं.
प्रेस वार्ता में इन लोगों की रही मौजूदगी
इस मामले में उन्होंने अपने स्तर से सनहा दर्ज कराया है और अब जांच और कार्रवाई न्यायालय के स्तर से होगी. प्रेस वार्ता में डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनाथ सिंह व डॉ नरेश पंडित, जिला उपाध्यक्ष सुभाष मोदी, गोपाल कुमार गुतूल, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल, पप्पू कुमार भदानी, चंदन चक्रवर्ती, इंद्रदेव वर्णवाल सहित अन्य मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: जे.जे. कॉलेज को गिरिडीह विश्वविद्यालय में शामिल करने का विरोध, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
