कोडरमा. डोमचांच परियोजना अंतर्गत कुंडीधनवार की आंगनबाड़ी सेविका प्रभा देवी का इलाज हेतु धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में हर्ट अटैक से शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया. आंगनबाड़ी यूनियन की डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष मंजू मेहता और सचिव कुमारी अनामिका ने शनिवार की सुबह कुंडी धनवार पहुंचकर सेविका को श्रद्धांजलि दी. प्रभा देवी के निधन पर आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद, जिला सचिव वर्षा रानी ने शोक व्यक्त किया है. सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने शोक संवेदना व्यक्त की है. मालूम हो कि मृतक विधवा थी. इसकी सिर्फ चार बेटियां हैं. तीन की शादी हो चुकी है. घटना पर समाज ने शोक जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
