कोडरमा बाजार. कोडरमा प्रखंड के गरहाई गांव में संचालित कजरा आहार जीर्णोद्धार योजना में अनियमितता एवं घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर जांच की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि ग्रामीणों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि योजना का कार्य प्राक्कलन एवं निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है. आरोप है कि तालाब की खुदाई निर्धारित गहराई तक नहीं की गयी है तथा निकाली गयी मिट्टी का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन करने के बजाय उसे परिसर में ही जमा कर दिया गया है. मामले की शीघ्र जांच नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी है.
कजरा आहार जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का आरोप
उपायुक्त को आवेदन सौंपकर जांच की मांग की है
