झुमरीतिलैया. ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल (एआईजीसी) कोडरमा शाखा का प्रतिनिधिमंडल शाखा सचिव रंजीत कुमार के नेतृत्व में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से मिला. इस दौरान ट्रेन मैनेजरों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा गया. बैठक में पीसीओएम, धनबाद मंडल के डीआरएम, सीनियर डीओएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. प्रतिनिधिमंडल ने चार प्रमुख मांगें रखीं. पहली, क्रैक गाड़ियों का संचालन ट्रेन मैनेजरों के हेडक्वार्टर से किया जाये, क्योंकि हजारीबाग से कार्य करना कठिन साबित हो रहा है. दूसरी, कोडरमा स्टेशन की लाइन संख्या 7 और 8 के बीच सुरक्षित आवागमन हेतु पथ और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाये, ताकि बरसात में सांप-बिच्छू और अंधेरे में असामाजिक तत्वों से बचाव हो सके. तीसरी, ट्रांसफर होकर आने वाले अथवा नवपदस्थापित ट्रेन मैनेजरों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था तथा छोटे कार्यक्रमों और राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन हेतु डॉर्मिटरी या उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाये. चौथी, वैशाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन में ट्रेन मैनेजर का कार्य गया के कर्मचारियों के बजाय कोडरमा के ट्रेन मैनेजरों से करवाया जाये. महाप्रबंधक ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं जांच के निर्देश दिए. बैठक में उपाध्यक्ष बिनोद कुमार, उप कोषाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.
ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक से की मुलाकात
झुमरीतिलैया. ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल (एआईजीसी) कोडरमा शाखा का प्रतिनिधिमंडल शाखा सचिव रंजीत कुमार के नेतृत्व में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से मिला. इस दौरान ट्रेन मैनेजरों से
