रेभनाडीह में अखंड हरिकीर्तन शुरू

पूरा इलाका हरे रामा हरे कृष्णा की जयकारे से गूंजता रहा.

जयनगर. रेभनाडीह में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत की गयी, जिससे पूरा इलाका हरे रामा हरे कृष्णा की जयकारे से गूंजता रहा. हरि कीर्तन में मनोहर यादव, महादेव यादव, मुरलीधर यादव, रंजीत यादव, धानेश्वर यादव, सीता राम यादव, सरयु यादव, सहदेव यादव, शंकर राणा, अशोक राणा, विनोद मोदी, अशोक मोदी, राजेंद्र सुधांशु, मुरली प्रसाद यादव, शिबू यादव, महेश राणा आदि शामिल थे.

मासिक अरदास महोत्सव में लगी भजनों की झड़ी

झुमरीतिलैया. शिववाटिका में श्याम शरण में आ जा रे का 48 वां मासिक अरदास महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अनिल मिश्रा के नेतृत्व में पूजा-अर्चना से हुई. यजमान के रूप में गिरधारी सोमानी, रीता सोमानी अपने परिवार सहित उपस्थित थे. पूजा के दौरान बाबा को खीर एवं चूरमा का विशेष भोग अर्पित किया गया. इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगीतमय भजन संध्या रही, जिसकी शुरुआत अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ हुई. भजन संध्या में देश के विभिन्न हिस्सों से आये भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं. आयोजन में श्याम मित्र मंडल, महिला निशान समिति, अग्रवाल समाज, जैन समाज, माहेश्वरी समाज, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज एवं मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही. मौके पर डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, पार्षद पिंकी जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, संतोष मानव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >