चंदवारा. थाना क्षेत्र स्थित तिलैया डैम के कालेश्वरी मंदिर के समीप बुधवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान उरवां निवासी 24 वर्षीय सचिन शर्मा, पिता शंकर शर्मा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सचिन शर्मा अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए तिलैया डैम गया था. इसी दौरान सभी युवक जलाशय में नहा रहे थे़ नहाने के क्रम में सचिन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा़ उनके साथ नहाने गये दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया तथा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन काफी देर तक खोजबीन के बाद भी उसे पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका़ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.स्थानीय गोताखरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक का शव को डैम से बाहर निकाला़ इधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
तिलैया डैम में नहाने के दौरान डूबा युवक, मौत
तिलैया डैम में नहाने के दौरान डूबा युवक, मौत
