सतगावां में हार्ट अटैक से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम ईटाय निवासी चंदन कुमार (36) पिता-बृजनंदन सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

सतगावां. थाना क्षेत्र के ग्राम ईटाय निवासी चंदन कुमार (36) पिता-बृजनंदन सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. बताया जाता है कि रात्रि में चंदन को तेज बुखार आया. परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, इसी क्रम में चंदन ने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि आठ माह पूर्व चंदन को बाइक दुर्घटना से सिर में भी चोट लगी थी. चंदन अपने पीछे तीन पुत्री एवं एक पुत्र को छोड़ गया. परिवारवालों के अनुसार चंदन घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. घटना के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >